खेल

IPL 2026 की चैंपियन बनी RCB, दिल खोलकर नाचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने शेयर कीं जश्न की अनसीन फोटोज

IPL 2026  : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है और इसी के साथ लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है, जिसके चलते पूरी टीम जश्न में डूबी है। विराट कोहली भी आरसीबी का हिस्सा हैं, जिसके चलते अनुष्का शर्मा भी टीम की जीत से बेहद खुश हैं। अब अनुष्का शर्मा ने हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद के जश्न की झलक फैंस को दिखाई है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आरसीबी की जीत के जश्न की झलक शेयर की है, जिसमें विराट कोहली और दिनेश कार्तिक टीम की जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। फैंस को यह तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। मैदान के बाहर खिलाड़ियों के बीच मस्ती भरे माहौल को दिखाती वाली इस तस्वीर की भी काफी सराहना की गई।

विराट और अनुष्का दिल खोलकर नाचते नजर आए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर भी एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें विराट कोहली दिल खोलकर नाचते नजर आ रहे हैं और इसमें अनुष्का भी उनका साथ देती दिखीं। इस दौरान अनुष्का जहां सफेद शर्ट और नीली जींस पहने नजर आ रही हैं, वहीं विराट कोहली आरसीबी की ‘चैंपियंस’ जर्सी और बॉक्सर शॉर्ट्स में दिख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘किंग कोहली की डांस फ्लोर पर मास्टरक्लास। एकदम शानदार। दिल को छू लेने वाला। और भी बहुत कुछ। अनुष्का शर्मा, हमारे पहले दिन से साथ रहने के लिए धन्यवाद। IPL2026’। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर इस सेलिब्रेशन की अनसीन फोटो शेयर की है, जिसमें विराट कोहली और दिनेश कार्तिक नजर आ रहे हैं।

 

 

मैच के बारे में
31 मई को खेले गए आईपीएल फाइनल की बात करें तो ये मुकाबला गुजरात और आरसीबी के बीच था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से करारी शिकस्त देते हुए दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे। जवाब में, आरसीबी ने मात्र 18 ओवर में ही ये टारगेट अचीव कर लिया। आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। फाइनल मैच में विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 75 रनों की नाबाद पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला।

लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी आरसीबी
यह उल्लेखनीय है कि आरसीबी लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने वाली तीसरी आईपीएल टीम बन गई है और इसके साथ ही टीम के कप्तान रजत पाटीदार चेन्नई सुपरकिंग्स के महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा के साथ इस विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button