रायगढ़

Raigarh: में अनिकेत हूँ की शानदार प्रस्तुति, रोटरी क्लब रायगढ़ स्टील सिटी की अभिनव पहल

रायगढ़। में अनिकेत हूँ में अनिकेत बने किरदार ने अंत तक अपनी बेहतरीन अदाकारी से कल संपन्न हुए रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी द्वारा आयोजित एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल रायपुर के सहयोग से स्थानीय जिंदल ऑटोडोरियम में संपन्न हुए हिंदी नाटक में अंत तक दर्शकों को बांधे रखा
कोर्टरूम ड्रामा में अपनी पह्चान ,अस्तित्व तथा मनुष्य के भीतर चल रहे द्वन्द पर यह नाटक गहरा सवाल छोड़ गया
भयंकर आँधी तूफ़ान एवं भारी वर्षा के बीच भी क़रीब 500 दर्शकों के समक्ष सम्पन्न हुए इस अस्सी मिनट के नाटक में कहानी अदालत के कठघरे में खड़े एवं एक ट्रेन दुर्घटना में घायल एवं जले हुए चेहरे वाले अनिकेत शर्मा के इर्द गिर्द घूमती है जो अपनी अस्तित्व को लेकर सवाल करता है कि मैं कौन हूँ
बेहद मार्मिक संवेदनाओं एवं गहरी ख़ामोशी के बीच एक ऐसा माहौल बना दिया जिससे दर्शक अंत तक पूरा ड्रामा बिना हिले डुले एक टक देखते ही रहे नाटक के अंत में दर्शक इसी उलझन व सवालों में डूबे हुए रहे हैं कि आख़िर अनिकेत है कौन शशिकांत जाधव या अनिकेत शर्मा
अनिकेत शर्मा के रूप में अभिनय करने वाले एवं इस नाटक के डायरेक्टर की भूमिका निभाने वाले रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के पीडीजी शशी वरवंडकर ने अपने अभिनय से एक बार फिर दर्शकों को प्रभावित किया वहीं सरकारी वकील भारद्वाज की भूमिका में चेतन दंडवते एवं जज के किरदार में दिलीप लाम्बे ने भी अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया अनिकेत की पत्नी मीनाक्षी शर्मा के रूप में डॉ . अनुराधा दुबे ने भी श्रोताओं को भावात्मक रूप से जोड़े रखा इसके अलावा प्रकाश खांडेकर रंजन मोड़ा रविन्द्र ठेंगड़ी,भारती पलसोड़कर डॉ . प्रीटा लाल समीर टल्लू डॉ . अभ्या जोगलेकर श्याम सुंदर खंगन और डॉ शुचिता देशमुख ने भी अपनी भूमिकाओं से मंच को जीवंत बनाये रखा विनोद रखून्दे और पंकज सराफ का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा जबकि पर्दे के पीछे अजय पोतदार,प्रवीण क्षीरसागर ,और प्रकाश गुराव की तकनीकी भूमिका अहम रही
इससे पहले सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के लोकप्रिय एसएसपी श्री शशिमोहन सिंह विशिष्ट अतिथि एवं स्टील सिटी के असिस्टेंट गवर्नर रोटे विजय अग्रवाल डिस्ट्रीक 3261 के डीएसजी सुशील रामदास अग्रवाल जिंदल स्कूल के प्राचार्य श्री आरके त्रिवेदी जी व जिंदल स्टील के ईवीपी श्री संजीव चौहान जी की गरिमामय उपस्थिति में फूल मालाओं से स्वागत व दीप प्रज्वलन ,राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम के चेयरमैन रोटे विनोद बट्टीमार ने पूरे विस्तार से कार्यक्रम का संक्षिप्त ब्योरा दिया व प्रारंभ से लेकर अब तक के इस कार्यक्रम की उपलब्धि से भी लोगो को अवगत कराया वही रोटरी के उन सभी साथियों का भी धन्यवाद दिया जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप में इस कार्यक्रम में सहयोग किया
मुख्य अतिथि श्री शशि मोहन सिंह जी ने जो स्वयं भी एक कलाकार के रूप में कई फ़िल्मों एवं नाटकों में अभिनय कर चुके हैं ने भी अपने संबोधन में सभी को शुभकामनाएं देते हुए ऐसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देने के लिए रोटरी स्टील सिटी की भी भूरी भूरी प्रशंसा की
कार्यक्रम पश्चात सभी कलाकारों का परिचय दर्शकों से कराया गया रोटरी क्लब स्टील सिटी ने इस मोके पर सभी कलाकारों को सम्मानित अतिथियों के हाथों से मेमोंटो देकर सम्मानित कराया गया जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों को भी क्लब द्वारा मैमोंटो प्रदान कर सम्मानित किया कार्यक्रम समाप्ति से पूर्व महाराष्ट्र मित्र मण्डल रायगढ़ व पूर्वांचल भोजपुरी समाज ने भी कलाकारो को सम्मानित किया
आभार प्रदर्शन क्लब के अध्यक्ष रोटे कमलेश अग्रवाल ने किया जिसमे सभी का आभार करते हुए मुख्य रूप से जिंदल स्टील व जिंदल स्कूल का विशेष धन्यवाद दिया
इस अवसर पर क्लब की तरफ़ से रोटे डॉ सतीश,संतोष नायर,सतोष टिबरेवाल ,प्रीतपाल टुटेजा ,जी एस नरेड़ी,दीपक अग्रवाल,संजय तायल,अतुल रतेरिया,पवन अग्रवाल,आकाश पुरसेठ,नरेश अग्रवाल,प्रवीण बंसल,मनोज बंसल,अजय अग्रवाल,लोकेश अग्रवाल,अनिल गर्ग,सुनील गुप्ता ,अरविंद गर्ग,गौरव अग्रवाल,महेश अग्रवाल,नवीन जैन,प्रवीण गोयल,संदीप बंसल,संजय अग्रवाल,संजय बेरीवाल,सतीश अग्रवाल,विनय केडिया,विवेक अग्रवाल,का भी विशेष सहयोग रहा



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button