छत्तीसगढ़

CG: जिला न्यायालय परिसर में भाई पर भाई का हमला, धारदार हथियार से वार कर किया गंभीर घायल

रायपुर. राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में आज शनिवार को एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों भाई किसी मामले में अदालत पहुंचे थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि एक भाई ने अचानक धारदार हथियार निकालकर दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था को संभालते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button