छत्तीसगढ़

CG: जंगल से भटककर शहर में पहुंचा भालू; मुख्य सड़क पर लगा लंबा जाम, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

 

पेंड्रा। गौरेला- पेंड्रा शहर में गुरुवार 28 मई को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक जंगली भालू अचानक रिहायशी इलाके में पहुंच गया। शहर के व्यस्त संजय चौक स्थित कृष्णा टाकीज परिसर के पास भालू नजर आने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया

जंगल से भटककर शहर में पहुंचा भालू
बताया जा रहा है कि भालू जंगल से भटकते हुए शहर के बीचों-बीच आ गया। जैसे ही लोगों ने उसे देखा, इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

मुख्य सड़क पर लगा लंबा जाम

भालू को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए, जिससे संजय चौक का मुख्य मार्ग पूरी तरह प्रभावित हो गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई और इलाके में जाम की स्थिति बन गई।

वन विभाग और पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को भालू से दूर रहने और भीड़ न लगाने की अपील की। वन अमला लगातार भालू की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।









लोगों से सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि भालू को उकसाने या उसके करीब जाने की कोशिश न करें। वन विभाग की टीम भालू को सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर भेजने में जुटी हुई है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button