पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत गंभीर, एम्स रायपुर के MICU में चल रहा इलाज

दुर्ग। पद्मश्री तीजन बाई की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया है। एम्स रायपुर द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार वर्तमान में उनका इलाज मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (MICU) में चल रहा है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
एम्स प्रबंधन के मुताबिक, तीजन बाई की प्रारंभिक जांच ट्रॉमा इमरजेंसी में डॉ. नमन द्वारा की गई। इसके बाद उन्हें जनरल मेडिसिन विभाग में डॉ. पी. एन. वासनिक की देखरेख में भर्ती किया गया।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीज का उपचार बहु-विषयक विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जा रहा है। इस टीम में डॉ. प्रणिता (मेडिसिन), डॉ. रंगनाथ (पल्मोनरी मेडिसिन) और डॉ. नीलम (नेफ्रोलॉजी) शामिल हैं। वहीं, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. डी. के. त्रिपाठी भी लगातार मरीज की निगरानी और उपचार प्रक्रिया में जुड़े हुए हैं।
एम्स रायपुर के अनुसार, तीजन बाई की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और स्थापित चिकित्सा प्रोटोकॉल के तहत सभी आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस बीच अशोक जिंदल, जो एम्स रायपुर के कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं, स्वयं मरीज की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि एम्स रायपुर द्वारा सर्वोत्तम चिकित्सा एवं क्रिटिकल केयर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






