CG: खरीफ सीजन से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर में 1150 बोरी अवैध यूरिया जब्त, गोदाम सील

छत्तीसगढ़ May 27, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG: खरीफ सीजन से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर में 1150 बोरी अवैध यूरिया जब्त, गोदाम सील

CG: खरीफ सीजन से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर में 1150 बोरी अवैध यूरिया जब्त, गोदाम सील

 

किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई जारी

रायपुर, 27 मई 2026. खरीफ सीजन की तैयारी के बीच छत्तीसगढ़ में उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और बाजार में कृत्रिम कमी पैदा करने वालों पर कार्रवाई करते हुए बलरामपुर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई में 1150 बोरी अवैध यूरिया जब्त कर गोदाम सील कर दिया है।

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिलेभर में उर्वरकों के अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने विकासखंड बलरामपुर के ग्राम जरहाडीह स्थित आदर्श सेवा कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गोदाम में लगभग 1150 बोरी यूरिया अवैध रूप से भंडारित पाई गई। संबंधित संचालक से उर्वरक भंडारण संबंधी वैध दस्तावेज, अनुमति एवं लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन संतोषजनक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। प्राथमिक जांच में अनियमितता पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को किसानों के हितों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा और जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबर शेयर करें: