छत्तीसगढ़

नौतपा की तपिश से झुलसा छत्तीसगढ़, कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार; जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम

रायपुर. नौतपा के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि दिनभर चल रही गर्म हवाओं और लू ने जनजीवन को प्रभावित किया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
सोमवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में इस सीजन में पहली बार तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा। माना, मुंगेली, दुर्ग और बिलासपुर में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी तापमान 44 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में गर्म और शुष्क हवाओं का असर बना हुआ है। हालांकि बंगाल की खाड़ी से नमी आने की शुरुआत हो गई है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
 

26 मई से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को तेज गर्मी और लू से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, राजनांदगांव और बस्तर सहित कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button