देश

नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का लाभ हर जरूरतमंद छात्र तक पहुंचे : सावित्री जिन्दल

 

सावित्री जिन्दल ने नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का प्रचार-प्रसार बढ़ाने के दिए निर्देश

नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाने का किया आह्वान

कुरुक्षेत्र, 25 मई। हिसार की विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती सावित्री जिन्दल ने नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए इसे जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने यशस्वी योजना में किए गए विस्तार और इसके माध्यम से प्राइमरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी साझा की।

श्रीमती सावित्री जिन्दल ने नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का लाभ कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद छात्र-छात्रा तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए ग्रासरूट स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य करने तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना समय की मांग है, ताकि वे विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।

उन्होंने कहा कि आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। यशस्वी छात्रवृत्ति योजना ऐसे विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बन रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों तक योजना की जानकारी पहुंचाएं।









उल्लेखनीय है कि श्रीमती सावित्री जिन्दल ने पूर्व में सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं को नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की पहली किश्त जारी की थी। वे लगातार योजना के लाभों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं तथा समय-समय पर महत्वपूर्ण सुझाव देकर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि लाभार्थियों को समय पर सहायता प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह,सीए अश्विनी जैन, तरसेम मित्तल, रोहित गुप्ता (वाइस प्रेसिडेंट, स्पोर्ट्स एकेडमी इंडिया), संजीव सीकरी, विनोद गर्ग (सदस्य, जिला कष्ट निवारण समिति), गीता शर्मा (सदस्य, जिला कष्ट निवारण समिति एवं पार्षद), वरिष्ठ पत्रकार सुरेश राणा, राजेश सिंगला, मंजू सिंगला, शैली शर्मा, पूनम सैनी, हरफूल कसेरला तथा सुभाष बारना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button