दिल्ली में बंद कमरे की बड़ी बैठक! सीएम साय से आदिवासी समाज की मुलाकात के बाद तेज हुई चर्चाएं, आखिर क्या हुई खास बात?

छत्तीसगढ़ May 24, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
दिल्ली में बंद कमरे की बड़ी बैठक! सीएम साय से आदिवासी समाज की मुलाकात के बाद तेज हुई चर्चाएं, आखिर क्या हुई खास बात?

दिल्ली में बंद कमरे की बड़ी बैठक! सीएम साय से आदिवासी समाज की मुलाकात के बाद तेज हुई चर्चाएं, आखिर क्या हुई खास बात?

रायपुर/दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में हुई एक अहम मुलाकात ने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की, लेकिन इस मुलाकात को सिर्फ औपचारिक नहीं माना जा रहा। बंद कमरे में हुई चर्चा को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रदेश के विकास, सामाजिक समरसता और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान कई अहम विषयों पर सकारात्मक बातचीत हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की सराहना की। साथ ही आदिवासी समाज के हित में किए जा रहे प्रयासों को लेकर शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के विकास और उनकी संस्कृति के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने सामाजिक सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताया।

इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि आने वाले समय में आदिवासी क्षेत्रों के लिए सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। हालांकि बैठक को औपचारिक बताया गया, लेकिन इसकी टाइमिंग और मुद्दों को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

खबर शेयर करें: