CG Big News: एक घर में परिवार के चार लोगों की मिली लाश, बच्चों को मारकर माता-पिता ने खुद भी दी जान
CG Big News: एक घर में परिवार के चार लोगों की मिली लाश, बच्चों को मारकर माता-पिता ने खुद भी दी जान
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक सनसनीखेज घटना घटी है। आर्य नगर स्थित एक निजी मकान में एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिली है। इसके बाद इलाके में हड़ंकंप मच गया है। परिवार ने यह कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हुआ है। दुर्ग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है मौत
दरअसल, दुर्ग के आर्य नगर स्थित एक निजी मकान में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जहां घर पर पति-पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि दो बच्चे बेड पर मृत पाए गए। मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), पत्नी चंचल साहू, बेटे यशांत साहू (11) और बेटी दृष्णा साहू (13) के रूप में हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस
शुरूआती जानकारी के अनुसार, बच्चों की मौत को लेकर नींद का इंजेक्शन या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
निजी कंपनी में नौकरी करता था गोविंद साहू
गोविंद साहू निजी नौकरी करते थे, जबकि उनकी पत्नी गृहिणी थीं। बताया जा रहा है कि परिवार कुछ दिन पहले ही बालाजी मंदिर दर्शन कर घर लौटा था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजहों का खुलासा हो पाएगा।
मोहन नगर पुलिस
आर्थिक तंगी का जिक्र
वहीं, पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद का जिक्र है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है।