CG Accident News: कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर, एक युवक की मौके पर ही मौत, तीन की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर

छत्तीसगढ़ May 19, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG Accident News: कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर, एक युवक की मौके पर ही मौत, तीन की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर

CG Accident News: कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर, एक युवक की मौके पर ही मौत, तीन की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर

 

 जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा – खटोला मार्ग पर एक कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

यह दुखद घटना अकलतरा थाना क्षेत्र में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, कार को एक महिला चला रही थी। वह ग्रामीण बैंक की बैंक मैनेजर है और बिलासपुर से बलौदा काम पर जा रही थी। दूसरी ओर, बाइक पर चार युवक सवार होकर अपने गांव कोटगढ़ से अकलतरा की ओर आ रहे थे। अकलतरा – खटोला मुख्यमार्ग पर दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों युवक सड़क पर जा गिरे। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

बाइक चला रहे युवक की पहचान बुधराम धीवर (35 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके पीछे डेमन धीवर (24 वर्ष), भोलू (30 वर्ष) और भूपेंद्र धीवर (25 वर्ष) बैठे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सीएचसी अस्पताल अकलतरा ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद भूपेंद्र धीवर को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायल युवकों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने की कार्रवाई
अकलतरा पुलिस ने मृतक भूपेंद्र धीवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। साथ ही कार चला रही महिला को भी हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना किस वजह से हुई।

खबर शेयर करें: