छत्तीसगढ़

 CG में सफेद भालू के हमले में ग्रामीण घायल, इलाके में दहशत, वन विभाग की अपील

 गौरेला पेंड्रा मरवाही। मंगलवार को पेंड्रा वन परिक्षेत्र में एक सफेद भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस घटना में ग्रामीण घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में दहशत का माहौल बन गया और भालू को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

आमाडाड गांव निवासी लालू ड्रावहर किसी काम से घघरा डेम की ओर जा रहा था। इसी दौरान जंगल से निकले सफेद भालू से उसका अचानक सामना हो गया। बताया जा रहा है कि भालू ने तुरंत लालू पर हमला कर दिया, जिससे दोनों के बीच कुछ देर तक संघर्ष हुआ। लालू ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन वह घायल हो गया। घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर और सामान्य है। भालू के ग्रामीण क्षेत्रों में घूमने की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थिति को संभालने के लिए वन विभाग और पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। अधिकारियों ने लोगों को भालू के करीब नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी।

भालू के आबादी क्षेत्र में आने का कारण
बताया जा रहा है कि भालू पानी और भोजन की तलाश में जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाके की ओर पहुंचा था। गर्मी बढ़ने और जंगलों में पानी की कमी के कारण जंगली जानवर लगातार ग्रामीण क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। हमला करने के बाद भालू घघरा क्षेत्र से आमाडाड, बसंतपुर होते हुए नवागांव की ओर बढ़ गया। वन विभाग द्वारा भालू की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

वन विभाग की अपील
वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले जंगल या सुनसान क्षेत्रों में न जाएं। उन्हें किसी भी जंगली जानवर की सूचना तुरंत वन विभाग को देनी चाहिए। यह कदम ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। विभाग जंगली जानवरों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button