सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओमनी कार से 760 नग मोबाइल और 95 किलो पायल जब्त, पश्चिम बंगाल के 5 आरोपी गिरफ्तार, हाट-बाजारों से उड़ाए गए मोबाइलों को दूसरे राज्यों में खपाने की थी तैयारी

सरगुजा । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की गांधीनगर पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक संदिग्ध ओमनी कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो भीतर का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। कार से भारी मात्रा में यानी कुल 760 नग अवैध मोबाइल और करीब 95.5 किलोग्राम धातु की पायल बरामद की गई है। इस मामले में पश्चिम बंगाल के 5 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो इन मोबाईलों को साइबर फ्रॉड के लिए दूसरे राज्यों में बेचने जा रहे थे।
“पूरी घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के बनारस रोड की है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि एक ग्रे रंग की ओमनी कार में कुछ शातिर लोग हाट-बाजारों से चोरी किए गए मोबाइलों को भरकर दूसरे राज्य ले जा रहे हैं। इन मोबाइलों का इस्तेमाल आगे चलकर बड़े साइबर फ्रॉड और अन्य असामाजिक गतिविधियों में किया जाना था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बनारस रोड पर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही पश्चिम बंगाल नंबर की ओमनी कार वहां पहुंची, उसे रोककर तलाशी ली गई। कार के भीतर प्लास्टिक की बोरियों में 110 नग कीमती स्मार्टफोन और 650 नग कीपैड मोबाइल ठूस-ठूस कर भरे हुए थे। वहीं दूसरी बोरी से 95 किलो 500 ग्राम धातु की पायल बरामद हुई। कार में सवार सेन्तु शेख, गफ्फार शेख, असिम शेख, इब्राहिम शेख और माशदुल शेख से जब इस सामान के कागजात मांगे गए, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने कार समेत सारा सामान जब्त कर लिया है।”
“पकड़े गए सभी 5 आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं। गांधीनगर पुलिस ने नई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस सिंडिकेट के तार किन-किन राज्यों के साइबर अपराधियों से जुड़े हुए थे।
विवेचना दौरान आरोपी के कब्जे से 110 नग टच स्क्रिीन एवं 650 नग कीपैड 650 नग मोबाईल एवं दूसरी बोरी में धातू की पायल कुल वजन 95,500 (पंचनबे किलो पाँच सौ ग्राम) एवं ओमनी वाहन क्रमांक डब्लू. बी. 58 बी.पी. 8233 जप्त कर आरोपी –
1. सेन्तु शेख पिता मंटु शेख उम्र 26 वर्ष निवासी महिशमरा थाना हरिहरपाड़ा जिला मुर्शीदाबाद प.बं.
2. गफ्फार शेख पिता इकबाल शेख उम्र 28 वर्ष निवासी महिशमरा महिशमरा थाना हरिहरपाड़ा जिला मुर्शीदाबाद प.बं.
3. असिम शेख पिता आरिफ शेख उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम प्रदीपडंगा थाना हरिहरपाड़ा जिला मुर्शीदाबाद प.बं.
4. इब्राहिम शेख पिता मनिरूल शेख उम्र 30 वर्ष निवासी महिशमरा थाना हरिहरपाड़ा जिला मुर्शीदाबाद प.बं.
5. माशदुल शेख पिता मक्कार अली शेख उम्र 37 वर्ष निवासी महिशमरा थाना हरिहरपाड़ा जिला मुर्शीदाबाद प.बं. को दिनांक 18.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दूबे, आर. राहुल सिंह, रमन मंडल, घनश्याम देवांगन, सत्यम सिंह, सुल्तान अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






