भड़काऊ भाषण को लेकर अभिषेक बनर्जी पर एक्‍शन, सुवेंदु सरकार ने दर्ज कराई एफआईआर

देश May 15, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
भड़काऊ भाषण को लेकर अभिषेक बनर्जी पर एक्‍शन, सुवेंदु सरकार ने दर्ज कराई एफआईआर

भड़काऊ भाषण को लेकर अभिषेक बनर्जी पर एक्‍शन, सुवेंदु सरकार ने दर्ज कराई एफआईआर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही सियासी माहौल पूरी तरह बदल गया है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने कार्यभार संभालते ही पिछली सरकार के रसूखदार चेहरों पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बिधाननगर उत्तर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई है. यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषणों के साथ-साथ चुनावी रैलियों में हिंसा भड़काने के आरोपों से जुड़ा है. सूत्रों की मानें तो सुवेंदु सरकार का यह एक्शन राज्य में कानून के शासन की वापसी का एक कड़ा संकेत है.

भड़काऊ भाषण का मामला: अभिषेक बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने चुनावी रैलियों के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेताओं के खिलाफ बेहद उत्तेजक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था. बिधाननगर साइबर पुलिस ने धारा 192, 196, 351(2), और 353(1)(c) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है. इसमें शांति भंग करने और नफरत फैलाने के आरोप शामिल हैं.

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव प्रचार के दौरान ही साफ कर दिया था कि हिंसा और नफरत की राजनीति करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. सरकार बनते ही इस दिशा में यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. एफआईआर में चुनावी रैलियों में डीजे के इस्तेमाल और सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन से जुड़ी टिप्पणियों को भी शामिल किया गया है.

खबर शेयर करें: