Raigarh News: दलदल में फंसकर 5 माह के हाथी शावक की मौत, तीन दिन पहले भी हुआ था ऐसा हादसा

रायगढ़। रायगढ़ जिले में दलदल में फंसने से एक हाथी शावक की मौत हो गई है। आज सुबह घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला छाल रेंज का है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले छाल रेंज के तरकेला गांव के केराझरिया जंगल में 511 आरएफ में बीती रात दलदल में दबने से हाथी शावक की मौत हुई है। शावक की उम्र करीब 5 माह बताई जा रही है।
आज सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही हाथी मित्र दल की टीम के अलावा वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा कि बोजिया में 35 हाथियों का दल विचरण कर रहा था, यह शावक उसी दल का था। अभी भी पास में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। विदित रहे कि छाल रेंज के ही घोघरा डेम में तीन दिन पहले ही पानी में डूबकर एक हाथी शावक की मौत हो चुकी है।
एक जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल में ही इन दिनों कुल 124 हाथी अलग अलग दल में विचरण कर रहे हैं। जिसमें 35 नर, 63 मादा के अलावा 26 शावक शामिल हैं।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






