छत्तीसगढ़

एक ही ऐप में रेलवे की सभी सुविधाएँ, यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा रेलवन ऐप

 

बिलासपुर मंडल के व्यापक प्रचार-प्रसार से बढ़ रहा डिजिटल टिकटिंग का दायरा, लाखों यात्री उठा रहे लाभ

बुकिंग काउंटर पर लगे रेलवन ऐप स्टिकर में उपलब्ध QR कोड के माध्यम से भी रेलवन ऐप डाउनलोड या टिकट बुक कर सकते हैं यात्री

बिलासपुर। भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को आधुनिक, त्वरित एवं सुविधाजनक डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में विकसित रेलवन ऐप यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पिछले वर्ष जुलाई में प्रारंभ किए गए इस एकीकृत मोबाइल ऐप को देशभर में अब तक करोड़ों लोग डाउनलोड कर चुके हैं तथा इसका उपयोग लगातार बढ़ रहा है।

रेलवन ऐप की प्रमुख विशेषताएँ, उपयोगिता एवं लाभ

इस ऐप के माध्यम से यात्री आरक्षित, अनारक्षित एवं प्लेटफॉर्म टिकटों की आसानी से बुकिंग कर सकते हैं, साथ ही टिकट रद्दीकरण एवं रिफंड की प्रक्रिया भी बेहद सरल एवं त्वरित रूप में उपलब्ध है।









यात्रियों को पीएनआर स्टेटस, वेटिंग स्थिति, लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस, ट्रेन के आगमन एवं प्रस्थान समय, प्लेटफॉर्म नंबर तथा कोच पोजिशन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी रियल टाइम में प्राप्त होती है।

रेलवन ऐप सुरक्षित, सुविधाजनक एवं तेज डिजिटल भुगतान सुविधा उपलब्ध कराता है।

रेलवन ऐप में यात्रियों को तेज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक डिजिटल टिकटिंग सुविधा मिलने के कारण यात्रियों का समय एवं श्रम दोनों की बचत हो रही है तथा टिकट काउंटरों में भीड़ एवं लंबी कतारों से राहत मिल रही है।

यात्री कहीं से भी अपने मोबाइल के माध्यम से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।

यह ऐप पारदर्शी एवं कैशलेस टिकटिंग व्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ-साथ खुल्ले पैसे एवं फेक करेंसी जैसी समस्याओं से भी राहत प्रदान कर रही है।  यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाते हुए रेलवन ऐप के माध्यम से यात्रा के दौरान भोजन ऑर्डर करने की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे पसंदीदा भोजन सीट तक पहुँचाया जाता है।

डिजिटल इंडिया अभियान को सशक्त बनाने में भी रेलवन ऐप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक कर डिजिटल भुगतान करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जा रही है, जो 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी है।*

मंडल द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा रेलवन ऐप के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

मंडल के 81 स्टेशनों के बुकिंग कार्यालयों में RailOne ऐप के फ्लेक्स, बैनर एवं पोस्टर प्रदर्शित किए गए हैं।

प्रमुख स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को ऐप की जानकारी दी जा रही है।

वाणिज्य विभाग द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क संचालित कर यात्रियों को ऐप डाउनलोड करने, टिकट बुकिंग एवं डिजिटल भुगतान संबंधी सहायता प्रदान की जा रही है।

इसके अलावा वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों को इससे होने वाली सुविधाओं की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी रेलवन ऐप का निरंतर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे अधिकाधिक यात्री डिजिटल टिकटिंग सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। 👉 *स्टेशनों के बुकिंग काउंटर में लगे रेलवन ऐप स्टिकरों पर प्रदर्शित QR कोड को स्कैन करके रेलवन ऐप डाउनलोड कर सकते हैं अथवा टिकट भी बुक कर सकते हैं ।*

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि —
“रेलवन ऐप भारतीय रेल की डिजिटल सेवाओं को एक मंच पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे यात्रियों को तेज, पारदर्शी एवं सुविधाजनक सेवाएँ मिल रही हैं। इसके माध्यम से यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग एवं आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।”



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button