रायगढ़

Raigarh News: पूंजीपथरा में औद्योगिक सुरक्षा कार्यशाला आयोजित, सुरक्षित कार्यपद्धति और ‘जीरो हार्म’ लक्ष्य पर दिया गया विशेष जोर

रायगढ़, 8 मई 2026/ कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यालय उपसंचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा द्वारा पूंजीपथरा स्थित जिंदल एसएसडी प्लांट में औद्योगिक सुरक्षा विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना तथा कार्यस्थलों पर दुर्घटना की संभावनाओं को न्यूनतम करना रहा। कार्यशाला में पूंजीपथरा क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के कारखाना प्रबंधक एवं सेफ्टी ऑफिसर उपस्थित रहे। इनमें जिंदल स्टील लिमिटेड एसएसडी डिवीजन, एनआर टीएमटी, एनआर फेरो, माशिवा स्टील, आरएस इस्पात, नर्मदा आयरन, सुनील इस्पात, बालाजी इस्पात, वीए पावर, ओरियन फेरो, सद्गुरु इस्पात, राधे गोविंद स्टील, वेजरॉन, एआर इस्पात, तिरुमला बालाजी सहित अन्य उद्योग शामिल रहे।

कार्यशाला में औद्योगिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सुरक्षित कार्यपद्धति अपनाने, मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप कार्य करने, कार्यस्थल पर नियमित प्रशिक्षण आयोजित करने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही मशीनों की समय-समय पर तकनीकी जांच कराने एवं नियमित मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान उद्योग प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधियों ने कार्यस्थलों को अधिक सुरक्षित बनाने तथा ‘जीरो हार्म’ की अवधारणा को व्यवहार में लागू करने के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन राहुल पटेल, उपसंचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा द्वारा किया गया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button