रायगढ़

रायगढ़ का लाल दिव्यांशु देवांगन, स्वर्ण पदक के साथ विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर रायगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी

रायगढ़। नगर के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिव्यांशु देवांगन (माता – श्रीमती यामिनी देवांगन, पिता – श्री शैलेन्द्र देवांगन) ने दिनांक 24 अप्रैल 2026 को कायरो (मिस्र) में आयोजित जूनियर 10 मीटर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है।

दिव्यांशु की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है, बल्कि रायगढ़ शहर को भी वैश्विक पहचान दिलाई है। उनकी इस सफलता से पूरे नगर में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में उनके नगर आगमन पर शनिवार, दिनांक 9 मई 2026 को सायं 5 बजे एक भव्य स्वागत रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली, डी.जे. के साथ बाईक रैली के रूप में सत्ती गुड़ी चौक से प्रारंभ होकर बालमंदिर चौक, नटवर हाई स्कूल चौक, स्टेशन चौक, गांधी प्रतिमा, सुभाष चौक, न्यू मार्केट, गौरीशंकर मंदिर चौक, शहीद चौक होते हुये हेमू कालानी चौक में करमा नृत्य पार्टी के साथ चक्रधरनगर चौक, दुर्गा चौक, सेठीनगर होते हुये चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय परिसर, बोईरदादर तक निकाली जाएगी तथा महाविद्यालय परिसर में इनका सम्मान किया जायेगा ।

आयोजकों द्वारा नगर के समस्त खेलप्रेमी, साहित्यकार, संगीत साधक, बुद्धिजीवी वर्ग एवं सम्मानित नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दिव्यांशु देवांगन का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है ।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button