रायगढ़

Raigarh News: पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से धारदार तलवार और स्कॉर्पियो वाहन जब्त

 

आम रास्ते में हथियार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे थे आरोपी, पुलिस की घेराबंदी में दबोचे गए

तीनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश—सार्वजनिक स्थानों पर हथियार के बल पर भय का माहौल बनाने वालों पर रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्यवाही करेगी*

रायगढ़। थाना चक्रधरनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय और दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि पंडरीपानी रेलवे पुल के पास मुख्य सड़क पर तीन व्यक्ति अपनी चार पहिया वाहन खड़ी कर हाथ में धारदार तलवार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश मिश्रा द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा पंडरीपानी मेन रोड पुलिया के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां तीन व्यक्ति एक सफेद रंग की Mahindra Scorpio वाहन के पास खड़े होकर एक धारदार तलवार हवा में लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहे थे। पुलिस ने तीनों को मौके पर पकड़कर पूछताछ की, जिन्होंने अपना नाम *विशाल चौहान* पिता जगन्नाथ चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी छोटे अतरमुड़ा थाना चक्रधरनगर, *घनश्याम नायक* पिता बिहारी लाल नायक उम्र 19 वर्ष निवासी जामपाली थाना पुसौर तथा *सदानंद पटेल* पिता हाराचंद पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी जामपाली थाना पुसौर बताया।









आरोपियों के कब्जे से एक धारदार तलवार तथा घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को जब्त किया गया। आरोपियों के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में धारा 25, 27 *Arms Act* एवं धारा 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पूरी कार्रवाई में एएसआई श्री आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक एवं पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—

“सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने, लोगों में भय का माहौल बनाने और शांति भंग करने वालों पर रायगढ़ पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई करेगी। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”*



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button