रायगढ़

Raigarh News: “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत औषधि दुकानों पर सघन जांच, नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई, प्रशासन की सख्ती जारी

रायगढ़, 5 मई 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा “सही दवा-शुद्ध आहारदृयही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के अंतर्गत जिले में औषधि दुकानों की सघन जांच की गई। इस दौरान विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर दवाओं के भंडारण, बिक्री एवं गुणवत्ता संबंधी मानकों की बारीकी से जांच की गई। अभियान के तहत रजा मेडिकल-2 जूटमिल, बालाजी मेडिकल स्टोर, श्री पटेल मेडिकल स्टोर, शैल मेडिकोज, गर्ग मेडिकल एवं सिद्धी विनायक मेडिकल स्टोर कुल 6 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 तथा नियमावली 1945 के प्रावधानों के तहत दुकानों के संचालन की स्थिति का परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संदिग्ध दवाओं के क्रय-विक्रय, भंडारण व्यवस्था एवं दस्तावेजों की जांच की गई। आवश्यकतानुसार नमूने लेकर परीक्षण हेतु भेजे गए तथा संबंधित प्रतिष्ठानों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल लाइसेंसधारी मेडिकल स्टोर्स से ही दवाएं खरीदें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल विभाग को दें।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button