छत्तीसगढ़

 CG News: अंधविश्वास का खूनी खेल: जादू-टोना के शक में दो भाइयों ने मिलकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

 जगदलपुर। बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र के पखनार गांव में हुई हत्या ने अंधविश्वास की जड़ों को लेकर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जादू-टोना के शक में दो सगे भाइयों ने मिलकर एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल की दोपहर मंगलू मंडावी अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान गांव के आयतु मड़कामी और सुखराम मड़कामी शराब के नशे में पहुंचे और उस पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि आयतु ने चाकू से मंगलू के सीने पर हमला कर दिया।

 

इसके बाद सुखराम ने चाकू छीनकर उसका गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपित जंगल की ओर भाग गए, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर एक मई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button