Raigarh News: सुशासन तिहार 2026; 4 मई को धरमजयगढ़ के खम्हार से शुरू होगा जनसमस्या निवारण शिविर, 5 चरणों में आयोजित होंगे 27 शिविर, जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त

रायगढ़, 1 मई 2026/ शासन के निर्देशानुसार संवाद से संपूर्ण समाधान थीम पर जिले में सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत 4 मई से धरमजयगढ़ विकासखण्ड के ग्राम-खम्हार में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की शुरूआत होगी। जिले के सभी विकासखंडों में 4 मई से 10 जून 2026 तक पांच चरणों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें कुल 27 शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सुशासन तिहार के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने हेतु कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है।
कलेक्टर ने प्रथम चरण में 4 मई को धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम खम्हार स्थित हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित होने वाले शिविर के लिए खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह मोबा.नं. 94076-55345 को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार 5 मई को रायगढ़ विकासखंड के लोईंग स्थित हाईस्कूल मैदान में आयोजित होने वाले शिविर के लिए छ.ग.गृह निर्माण मंडल के कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक तिवारी मोबा.नं. 99265-45072, 6 मई को लैलूंगा विकासखंड के ग्राम पंचायत झगरपुर के बाजार प्रांगण में आयोजित होने वाले शिविर में आबकारी अधिकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो मोबा.नं.99261-53061, 7 मई को पुसौर विकासखंड के ग्राम औरदा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले शिविर के लिए उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री व्यास साहू मोबा.नं.89268-07632, 8 मई को खरसिया विकासखंड के ग्राम सरवानी के हाईस्कूल परिसर में आयोजित होने वाले शिविर के लिए जिला अल्प बचत अधिकारी श्री जगजीवन राम जांगड़े मोबा.नं. 94241-90082, 11 मई को घरघोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत घरघोड़ी स्थित प्राथमिक/माध्यमिक शाला मैदान धांगरपारा में आयोजित होने शिविर में समाज कल्याण अधिकारी श्री शिवशंकर पाण्डेय मोबा.नंबर 75872-31121 एवं 12 मई को तमनार विकासखंड के ग्राम कुंजेमूरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रांगण में आयोजित होने वाले शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एल.आर.कच्छप मोबा.नंबर 70001-47233 को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इसी तरह द्वितीय चरण में 13 मई को धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत हाटी स्थित सामुदायिक भवन (कोरबा रोड) में आयोजित होने वाले शिविर के लिए आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री श्रीकांत दुबे मोबा.नंबर 93023-75385, 14 मई को रायगढ़ विकासखंड के ग्राम टारपाली के हाईस्कूल मैदान में आयोजित होने वाले शिविर के लिए क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री मानवेन्द्र भोखर पाण्डेय मोबा.नंबर 91796-60263, 15 मई को लैलूंगा विकासखंड के ग्राम पंचायत राजपुर के अमरैया बधानपारा में आयोजित होने वाले शिविर के लिए जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री सिलवेस्टर कुजूर मोबा.नंबर 94062-65997, 18 मई को पुसौर विकासखंड के ग्राम पंचायत मचीदा अंतर्गत ग्राम कलमी स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले शिविर के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.व्ही.राव मोबा.नंबर 94252-34414, 19 मई को खरसिया विकासखंड के ग्राम पंचायत दर्री के बरतराई परिसर में आयोजित होने वाले शिविर के लिए जिला मिशन समन्वयक श्री आलोक स्वर्णकार मोबा.नंबर 83196-37180 और 20 मई को तमनार विकासखंड के ग्राम पंचायत जरेकेला स्थित माध्यमिक शाला परिसर में आयोजित होने वाले शिविर के लिए साक्षरता मिशन के जिला परियोजना अधिकारी श्री डी.के.वर्मा मोबा.नंबर 99939-90001 को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
तृतीय चरण में 21 मई को विकासखण्ड धरमजयगढ़ के बायसी कॉलोनी स्थित प्राथमिक शाला परिसर में आयोजित होने वाले शिविर के लिए उप संचालक कृषि श्री अनिल वर्मा मोबा.96690-63346, 22 मई को विकासखण्ड रायगढ़ के ग्राम कांशीचुआ के हाईस्कूल मैदान में आयोजित होने वाले शिविर के लिए व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक सुश्री अंजू नायक मोबा.नंबर 83195-87248, 25 मई को विकासखण्ड लैलूंगा के ग्राम पंचायत नारायणपुर के हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित होने वाले शिविर के लिए सहायक श्रमायुक्त श्री घनश्याम पाणिग्रही मोबा.नं. 88210-25550, 26 मई को विकासखण्ड पुसौर के बड़े भंडार स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित होने वाले शिविर के लिए नगर तथा ग्राम निवेश के उप संचालक श्री के.एस.कंवर मोबा.नंबर 99071-34459, 28 मई को विकासखण्ड खरसिया के ग्राम पंचायत फरकानारा के माध्यमिक शाला परिसर में आयोजित होने वाले शिविर के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधीक्षण अभियंता श्री सुनील नामदेव मोबा.नं. 99515-08885 तथा 29 मई को विकासखण्ड तमनार के ग्राम धौराभांठा स्थित आदर्श ग्राम्य भारती विद्या परिसर में आयोजित होने वाले शिविर के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता श्री पंकज राठौर मोबा.नं. 97701-46514 को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
चतुर्थ चरण में 1 जून को विकासखण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम बाकारूमा स्थित हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित होने वाले शिविर के लिए खनिज अधिकारी रायगढ़ श्री रमाकांत सोनी मोबा.नं. 91749-08523, 2 जून को विकासखण्ड रायगढ़ के ग्राम पंचायत तारापुर स्थित हाईस्कूल मैदान में आयोजित होने वाले शिविर के लिए जिला विपणन अधिकारी सुश्री जान्हवी जिल्हारे मोबा.नं. 78280-79582, 3 जून को विकासखण्ड लैलूंगा के ग्राम पंचायत ढोर्रोबीजा स्थित प्राथमिक शाला प्रांगण में आयोजित होने वाले शिविर के लिए जिला रोजगार अधिकारी श्री रामजीत राम मोबा.89898-21296, 4 जून को विकासखण्ड खरसिया के ग्राम छोटे मुड़पार स्थित माध्यमिक शाला परिसर में आयोजित होने वाले शिविर के लिए जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.चंद्रशेखर गौराहा मोबा.नंबर 62689-77538 तथा 5 जून को विकासखण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम छाल में आयोजित होने वाले शिविर के लिए उप संचालक रेशम श्री मनीष पवार मोबा.नंबर 91719-33557 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पंचम चरण में 8 जून को विकासखण्ड घरघोड़ा के ग्राम कया स्थित हाईस्कूल मैदान में आयोजित होने वाले शिविर के लिए कार्यपालन अभियंता क्रेडा श्री विक्रम वर्मा मोबा.नंबर 96174-41698, 9 जून को विकासखण्ड पुसौर के मंगल भवन परिसर, देवलसुर्रा में आयोजित होने वाले शिविर के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी अन्त्यावसायी श्री बाबू भाई श्रीवास मोबा. 97525-15837 एवं 10 जून को विकासखण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम कापू के माध्यमिक शाला प्रांगण में आयोजित होने वाले शिविर के लिए जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम (नान) श्री आदि नारायण मोबा.नंबर 96447-42408 को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






