रायगढ़

Raigarh News: छाल में SECL सिलो कांटा पर बड़ी कार्रवाई, बिना तिरपाल कोयला ढोने वाले ट्रकों के कटे चालान

 

रायगढ। SECL सिलो कांटा पर बड़ी कार्रवाई, बिना तिरपाल दौड़ रहे ट्रकों पर चालान,जिले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए छाल क्षेत्र के SECL सिलो कांटा के पास बड़ी कार्रवाई की है बिना तिरपाल ढंके कोयला परिवहन कर रहे ट्रकों पर मौके पर ही चालान काटा गया।
यह पूरी कार्रवाई तहसीलदार लोमेश मिरी के नेतृत्व में छाल पुलिस के साथ संयुक्त रूप से की गई वहीं जिले के SSP के निर्देशन में चल रहे सख्त अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें साफ संदेश दिया गया है कि नियमों से कोई समझौता नहीं होगा ,मौके पर मौजूद अधिकारियों ने संबंधित सब एरिया मैनेजर को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि बिना तिरपाल परिवहन पाया गया तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने दो टूक कहा
पर्यावरण, सुरक्षा और नियमों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर अब सीधी कार्रवाई होगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button