रायगढ़

Raigarh News: जनगणना-2027 को सफल बनाने प्रशासन की पहल, नुक्कड़ नाटक और एलईडी के जरिए जन-जन तक पहुंचाया जा रहा जागरूकता संदेश

रेलवे स्टेशन चौक रायगढ़ में जनजागरूकता अभियान, डिजिटल जनगणना पर दी गई जानकारी

रायगढ़, 30 अप्रैल 2026/ जनगणना-2027 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत 02 मई तक जिले के विभिन्न अनुविभागों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनगणना के प्रति जनजागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज रेलवे स्टेशन चौक रायगढ़ में नुक्कड़ नाटक, एलईडी स्क्रीन प्रदर्शन तथा पाम्पलेट वितरण के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जनगणना के महत्व, प्रक्रिया एवं नागरिकों की भूमिका को सहज और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं एलईडी स्क्रीन के जरिए स्व-गणना, मकान सूचीकरण एवं जनसंख्या गणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सरल भाषा में प्रदर्शित की गईं, जिससे आमजन को प्रक्रिया को समझने में आसानी हुई। अभियान के अंतर्गत बताया गया कि जनगणना-2027 दो चरणों में संपन्न की जाएगी और यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी होगी। जनगणना का प्रथम चरण 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रगणक एवं पर्यवेक्षक द्वारा मकानों की गणना तथा मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके पश्चात द्वितीय चरण (फरवरी 2027) में जनसंख्या की वास्तविक गणना की जाएगी।

नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों से जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व के सफल क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने की अपील की। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

 











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button