विशेष लोक अदालत 2026ः 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन, सुलह आधारित न्याय की दिशा में प्रभावी पहल

रायगढ़ April 30, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
  विशेष लोक अदालत 2026ः 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन, सुलह आधारित न्याय की दिशा में प्रभावी पहल

  विशेष लोक अदालत 2026ः 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन, सुलह आधारित न्याय की दिशा में प्रभावी पहल

रायगढ़, 30 अप्रैल 2026/ न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति के माध्यम से न्याय की भावना को साकार करने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया गया है। इस पहल की परिणति 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ होगी। इस समाधान समारोह का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति के आधार पर त्वरित निष्पादन करना है।

विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति कार्यालय में किया जाएगा। समाधान समारोह के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। पक्षकार सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के इस समाधान समारोह में शामिल होने के लिए गूगल फॉर्म  https://forms.gle/pRWbif6wAPrcMsZ8  के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 हेतु स्थापित वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए संपर्क नंबर 011-23115652, 011-23116164 तथा ईमेल  [email protected].in पर उपलब्ध हैं।

 

खबर शेयर करें: