रायगढ़

Raigarh News: शहर के चारों कोनों में टैंकर व फायर ब्रिगेड हेतु वाटर नोजल की व्यवस्था, एमआईसी की बैठक में लिया गया निर्णय

रायगढ़।   नगर पालिक निगम रायगढ़ की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक आज महापौर श्री जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में शहर की आपातकालीन तैयारी और पेयजल आपूर्ति को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए शहर के चारों कोनों में स्थित पानी टंकियों में टैंकर भरने की सुविधा तथा फायर ब्रिगेड वाहनों के लिए विशेष वाटर नोजल स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इस व्यवस्था से आगजनी जैसी आपात स्थितियों में फायर ब्रिगेड को त्वरित पानी उपलब्ध हो सकेगा, वहीं गर्मी के दौरान पेयजल आपूर्ति करने वाले टैंकरों को भी सुगमता से पानी भरने की सुविधा मिलेगी, जिससे जल वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। इसी तरह निगम के वाहन विभाग को मरीन ड्राइव स्थित सिटी बस डिपो में स्थापित करने की बात कहते हुए नगर निगम के सभी विभागों को सुव्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न आवासीय योजनाओं के अंतर्गत निर्मित जर्जर भवनों के जीर्णोद्धार को भी मंजूरी दी गई। वाल्मीकि आवास योजना, अटल आवास योजना एवं आईएचएसडीपी के तहत बने मकानों में छज्जा सुधार, सीवर लाइन मरम्मत, सेप्टिक टैंक एवं छतों के प्लास्टर जैसे आवश्यक कार्य हितग्राहियों के अंशदान से उपलब्ध राशि के माध्यम से कराए जाएंगे, जिससे निवासियों को सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधा मिल सके। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर विभागीय प्रक्रियाओं को पूर्ण का निराकरण किया गया। बैठक के दौरान आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने एम आई सी सदस्यों द्वारा किए गए प्रस्ताव से संबंधित प्रश्नों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।

महापौर चौहान एवं एमआईसी सदस्यों द्वारा बैठक में लिए गए इन निर्णयों से शहर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, आपातकालीन सेवाओं की मजबूती और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद जताई गई। सभी स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता एवं समय सीमा के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभाग प्रमुख अधिकारियों को दिए गए हैं। महापौर परिषद की बैठक में सदस्य सुरेश गोयल, पंकज कंकरवाल, पूनम सोलंकी, मुक्तिनाथ बबुआ, त्रिवेणी डहरे, अमित शर्मा, आनंद भगत एवं विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button