Raigarh News: 24 घंटे में लापता नाबालिग दस्तयाब, बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला युवक अपहरण-दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

रायगढ़ April 29, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: 24 घंटे में लापता नाबालिग दस्तयाब, बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला युवक अपहरण-दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

Raigarh News: 24 घंटे में लापता नाबालिग दस्तयाब, बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला युवक अपहरण-दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

27 अप्रैल को लापता बालिका को दूसरे ही दिन सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र से किया गया बरामद

शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में आरोपी रमेश यादव गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

नाबालिग सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बाल अपराधों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई को रायगढ़ पुलिस प्रतिबद्ध — एसएसपी शशि मोहन सिंह

रायगढ़। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी रमेश यादव उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

मामले में 27 अप्रैल 2026 को बालिका (13 साल) के परिजनों द्वारा थाना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बालिका की मां ने बताया कि दोपहर घर से निकली उसकी पुत्री वापस नहीं लौटी, मोहल्ले और रिश्तेदारों में तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 221/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गुम बालिका ग्राम कोटमी थाना डभरा जिला सक्ती में है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम तत्काल डभरा रवाना हुई और बालिका को दस्तयाब कर संदेही रमेश यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसकी आरोपी से एक वर्ष पूर्व मेले में पहचान हुई थी और दोनों मोबाइल पर संपर्क में थे। हर 10-15 दिनों के बीच रमेश रायगढ़ आता था, स्वयं को अविवाहित बताया था । 27 अप्रैल को भी आरोपी रायगढ़ आया, जहां रोज गार्डन के पास मिलकर शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर मोटरसाइकिल से अपने घर ले गया। मामले में आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG 23 M 6642 और मोबाइल जब्त किया गया है । पीड़िता ने यह भी बताया कि उसे रमेश के पहले से शादीसुदा होने की जानकारी नहीं थी । बालिका के मेडिकल, कथन, साक्ष्य अनुरूप आरोपी पर धारा 87, 651 बीएनएस और 4,6 पॉक्सो एक्ट विस्तारित कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया। बालिका की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त थाना कोतवाली स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश* :

*नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों में कोई रियायत नहीं, बहला-फुसलाकर ले जाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई। बालिकाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता में है।*

खबर शेयर करें: