छत्तीसगढ़

CG News: नशे में लड़खड़ाया दूल्हा, तो दुल्हन ने मंडप में ही तोड़ी शादी, बारात में हुआ बवाल, पुलिस ने दी समझाइश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और कसडोल के बीच एक शादी समारोह में उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब एक दुल्हन ने नशे में दुल्हन ने नशे में धुत दूल्हे के साथ जीवन बिताने से इनकार कर दिया. इसके बाद यह मामला सिर्फ शादी टूटने तक ही सीमित नहीं रह गया. लड़की पक्ष ने शादी में हुए खर्च की भरपाई करने के लिए दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बनाया, ऐसा परिजनों का आरोप है, और उनसे 20 लाख रुपए की डिमांड की गई. यह मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है.

द्वार-चार के समय खुला राज
घटना कोरमी गांव की है. यहां के रहने निवासी राजू मांडले का विवाह कसडोल की सुनीता (परिवर्तित नाम) के साथ तय हुआ था. 27 अप्रैल को बड़े उत्साह के साथ बारात कसडोल पहुंची. डीजे की धुन पर बाराती नाचते-गाते हुए वुध पक्ष के दरवाजे तक पहुंचे. लेकिन जैसे ही द्वारा-चार की रस्म के लिए दूल्हा गाड़ी से उतरा, वह शराब के नशे में बुरी तरह लड़खड़ाने लगा. दूल्हे को ठीक से खड़ा न होता देख दुल्हन पक्ष के लोग हैरान रह गए.

दुल्हन ने सुनाया अपना फैसला
जब दु्ल्हन को इस बारे में पता चला कि दूल्हा शराब के नशे में धुत है, तो उसने तुरंत ही अपना फैसला सुना दिया. दुल्हन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “मैं ऐसे लड़के के साथ शादी नहीं कर सकती”. दुल्हन के इस फैसले का समर्थन उसके पिता और पूरे परिवार ने किया. इसके बाद परिवार ने तुरंत ही रिश्ता तोड़ दिया. इसके बाद बारातियों में हड़कंप मच गया और वे बिना खाना ही वहां से जाने लगे.

 

हर्जाने की मांग
यह विवाद तब गहरा गया जब लड़की पक्ष ने शादी के खर्च की भरपाई के लिए दूल्हे, उसके पिता और कुछ करीबियों को जाने से रोक दिया. दूल्हे के दादा मनीराम मांडले ने आरोप लगाया है कि लड़की पक्ष ने पहले 20 लाख और फिर बाद में समझौते के लिए 7 लाख रुपए की मांग की है. इसके बाद दूल्हे के दादा ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई, इसके बाद दुल्हन पक्ष ने अपनी शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने दी समझाइश
इस मामले में सिरगिट्टी टीआई किशोर केवट ने कसडोल पुलिस से संपर्क किया. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो पाया कि दोनों पक्षों के बीच सामाजिक बैठक चल थी और वधु पक्ष शादी में हुए नुकसान के हर्जाने पर अड़ा था. पुसिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और दोनों ही पक्षों की समझाइश दी गई है. पुलिस इस मामले में जांच के अनुसार वैधानिक कार्रवाई करेगी.









 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button