रायगढ़

“ऑपरेशन तलाश” में बड़ी सफलता — कुख्यात गौवंश तस्कर रब्बुल खान गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के दबाव में सरेंडर मोड पर आया, लैलूंगा पुलिस ने बस स्टैंड के पास दबोचा

एसएसपी के अभियान का असर — गौ तस्करी छोड़ मुख्यधारा में लौटने की जताई इच्छा

‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत फरवरी में आरोपी रब्बुल खान के साथी को पकड़ी थी लैलूंगा पुलिस, अब फरार आरोपी रब्बुल खान को घरघोड़ा बस स्टैंड से दबोचा

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “‘ऑपरेशन शंखनाद’ में गौ तस्करों के लिए अब सिर्फ दो रास्ते हैं—सरेंडर या कानून की गिरफ्त।”

29 अप्रैल, रायगढ़ । रायगढ़ पुलिस के गौ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शंखनाद” का बड़ा असर सामने आया है। कुख्यात गौवंश तस्कर रब्बुल खान, जो लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने छिप रहा था, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की सख्त मुहिम और लगातार बढ़ते दबाव के चलते आखिर सरेंडर मोड पर आ गया। लैलूंगा पुलिस ने फरार आरोपी रब्बुल खान (39) निवासी करवाजोर लैलूंगा को कल घरघोड़ा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

आरोपी रब्बुल खान गौवंश तस्करी के कारोबार में सक्रिय रहा है और उसके खिलाफ वर्ष 2023 में एक तथा वर्ष 2026 में दो गौ तस्करी के अपराध दर्ज हैं। थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा फरवरी माह में इसी गिरोह के उसके साथी देवानंद यादव को 16 गौवंश के साथ गिरफ्तार किया गया था, तभी से रब्बुल खान फरार चल रहा था। पुलिस दबाव, लगातार पतासाजी और “ऑपरेशन शंखनाद” के प्रभाव से आरोपी के छिपने के सभी ठिकाने खत्म हो गए और अंततः वह गिरफ्त में आ गया।

प्रकरण 17 फरवरी का है जब लैलूंगा पुलिस ने झगरपुर मार्ग पर घेराबंदी कर देवानंद यादव को 16 गौवंश के साथ पकड़ा था, जिन्हें ओडिशा बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। पूछताछ में रब्बुल खान की भूमिका उजागर हुई थी। आरोपी देवानंद को थाना लैलूंगा के अपराध क्रमांक 52/2026 धारा छत्तीसगढ़ कृषि परिरक्षण अधिनियम 4, 6, 10, 11 1960 एवं पशुओं के प्रतिक्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया था । उसी प्रकरण में अब फरार मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे कल रिमांड पर भेजा गया है ।









विशेष बात यह रही कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गौ तस्करी के अपराध से तौबा कर समाज की मुख्यधारा में लौटकर जीवनयापन करने की इच्छा जताई। इसे “ऑपरेशन शंखनाद” की बड़ी नैतिक और कानूनी सफलता माना जावेगा, जहां अपराधी पर केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि अपराध छोड़ने का दबाव भी बना।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश :

“ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करों के लिए अब या तो कानून की गिरफ्त है या सरेंडर का रास्ता, अपराध छोड़ने वालों को मौका और तस्करी करने वालों पर कठोर प्रहार जारी रहेगा।”



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button