रायगढ़

Raigarh News: बस सर्विस के कर्मचारियों की पिटाई, साइड देने की बात को लेकर विवाद, युवकों ने दफ्तर में तोड़फोड़ भी की

रायगढ़. रायगढ़ जिले में 5 से 7 युवकों ने बस सर्विस दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ की और मौजूद स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की, जिसका CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और उनकी तलाश में जुट गई है।

घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक उपेंद्र सिंह बदल बस सर्विस का संचालन करते हैं। उनका कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित है। रविवार की देर शाम को उपेंद्र कार से अपने दफ्तर जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोग रास्ते में इकट्ठे थे।

जिन्हें उन्होंने आगे जाने के लिए साइड होने की बात कही। इसी बात पर युवक भड़क गए। इस दौरान उपेंद्र के बस सर्विस में काम करने वाले कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद बढ़ता देख उपेंद्र अपने कार्यालय की ओर लौट गए। इसके बाद 5-7 युवक भी उनके पीछे-पीछे वहां पहुंचे और मारपीट करने लगे, लेकिन उपेंद्र किसी तरह मौके से निकलकर भागने में सफल रहे। युवकों को आते देख बस सर्विस के कर्मचारियों ने कार्यालय का दरवाजा बंद कर लिया।

तोड़फोड़ के बाद भागे युवक

गुस्साए युवकों ने लात मारकर दरवाजे का कांच तोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने अंदर मौजूद एक कर्मचारी को बाहर खींचकर लाया और उसके साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट की। इस दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।









 मारपीट की घटना CCTV में कैद

मारपीट की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकांश युवक ग्राम धनागर के निवासी हैं।

 युवक शराब के नशे में थे

बदन बस सर्विस के संचालक उपेन्द्र सिंह ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से ऑफिस आ रहे थे, तभी कुछ युवक, जो बाराती थे, सड़क पर जाम लगाए हुए खड़े थे। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में थे।

साइड होने की बात कहने पर वे बहस करने लगे। उपेन्द्र सिंह ने बताया कि जब उनके स्टाफ मौके पर पहुंचे तो बहस और बढ़ गई और युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान स्टाफ के साथ भी मारपीट की गई।

कुछ को हिरासत में लिया गया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि घटना रविवार देर शाम की है। मामले में मारपीट का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। घटना के बाद पहले ही केस दर्ज कर लिया गया था। मामले की आगे की जांच जारी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button