Raigarh News:  तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही हुई ग्रामीण की मौत

रायगढ़ April 26, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News:  तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही हुई ग्रामीण की मौत

Raigarh News:  तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही हुई ग्रामीण की मौत

रायगढ़। जिला के भूपदेव पुर थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है जिसमे कार ने एक ग्रामीण को कुचल दिया जिससे ग्रामीण कि मौके पर मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार कमल सिंह सिदार पिता पुरन सिंह 65 वर्ष निवासी हरदीझरिया थाना भूपदेवपुर सामान लेने के लिए एनएच रोड पार कर रहा था उसी समय कार तेज रफ्तार से आई और कमल सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर कि आवाज से लोगों कि भीड़ जमा हो गई। लोगों ने देखा कि घायल के सिर बुरी तरह से फट गया और तेजी से खून बह रहा था।जिसके कारण घटना स्थल पर कमल कि मौत हो गई थी। लोगों ने घटना कि सुचना भूपदेवपुर पुलिस को दी। सुचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही घटना करीत कार को पुलिस अपने कब्जे में ले कर आगे कि जाँच कार्यवाई में जुट गई है।

खबर शेयर करें: