रायगढ़

वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी की बड़ी सौगात: गुजराती समाज के लिए 25 लाख की विधायक मद से सामुदायिक भवन की घोषणा

 

 

रायगढ़। 24 अप्रैल को सर्व गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रायगढ़ विधायक व प्रदेश के वित्तमंत्री ओ पी चौधरी से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उनको अवगत कराते हुये कहा कि रायगढ़ का गुजराती समाज बेहद सक्रिय समाज है और अन्य समाजों के साथ मिलकर रायगढ़ के सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। समाज की गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु उन्हें सामाजिक भवन की जरूरत है। श्री चौधरी ने गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल की बात को गम्भीरतापूर्वक पू सुना तथा उनकी माँग पर उदारता के साथ विचारकर तत्काल विधायक मद से 25 लाख रुपये की घोषणा सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु की। उल्लेखनीय है कि घोषणा पर अमल करते हुये बाकायदा स्वीकृति पत्र भी जारी कर दिया। सर्व गुजराती समाज ओ पी चौधरी की इस घोषणा से हर्षित है और उन्होंने इसके लिये उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है। प्रतिनिधिमंडल में सर्व गुजराती समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन सहित पार्षद पूनम सोलंकी, पूर्व पार्षद दिवेश सोलंकी, हेमंत चावड़ा, कल्पेश पटेल, मुंजाल चावड़ा सहित बड़ी संख्या में समाज के स्त्री-पुरुष शामिल थे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button