रायगढ़ का लाल दिव्यांशु देवांगन ने कायरो ( इजिप्ट ) में आयोजित वर्ल्ड कप जुनियर (मिक्सड टीम) में वर्ल्ड रिकार्ड के साथ भारत को दिलाई गोल्ड

रायगढ़ April 25, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ का लाल दिव्यांशु देवांगन ने कायरो ( इजिप्ट ) में आयोजित वर्ल्ड कप जुनियर (मिक्सड टीम) में वर्ल्ड रिकार्ड के साथ भारत को दिलाई गोल्ड

रायगढ़ का लाल दिव्यांशु देवांगन ने कायरो ( इजिप्ट ) में आयोजित वर्ल्ड कप जुनियर (मिक्सड टीम) में वर्ल्ड रिकार्ड के साथ भारत को दिलाई गोल्ड

दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास

रायगढ़ | नगर के लिए गर्व एवं हर्ष का विषय है कि प्रतिभाशाली युवा निशानेबाज़ छत्तीसगढ़ का पहला शूटर जो कि भारत का प्रतिनिधत्व करते हुये अपने साथी शाम्भवी क्षीरसागर के साथ गुरूवार, 24 अप्रैल 2026 को मिस्र की राजधानी कायरो में आयोजित आई.एस. एस.एफ. 10 मीटर जूनियर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता (मिक्सड टीम) में भाग लेकर तिरंगा फहराया है | दिव्यांशु ने 10 मीटर एयर रायफल के मिक्सड टीम इवेंट में न केवल स्वर्ण पदक अपने नाम किया, बल्कि एक नया विश्व रिकार्ड स्थापित कर अन्तराष्ट्रीय पटल पर भारत का नाम बढ़ाया है | दिव्यांशु ने कायरो वर्ल्ड कप में अचूक निशाना साधते हुये स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, मिक्स्ड टीम इवेंट में उनके प्रदर्शन ने न केवल प्रतिद्वंदियों को पछाड़ा बल्कि अंकों के मामले में नया विश्व कीर्तिमान भी रच दिया, उनकी इस उपलब्धि से भारत शूटिंग की वैश्विक रैंकिंग मे मजबूती से उभरा है |

दिव्यांशु देवांगन, श्री शैलेन्द्र देवांगन (एस.पी.एम्.) एवं श्रीमती यामिनी देवांगन (शिक्षिका, केंद्रीय विद्यालय संगठन) मे कार्यरत, चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय, रायगढ़ स्टेडियम रोड, बोईरदादर रायगढ़ निवासी के सुपुत्र हैं, मूलतः उनका परिवार सारंगढ़ निवासी है, और वे सहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सेंट टेरेसा कालेज रायगढ़ के विद्यार्थी है । अपने अनुशासन, समर्पण एवं अथक परिश्रम के बल पर दिव्यांशु ने कम समय में ही शूटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का सु-अवसर प्राप्त किया |

दिव्यांशु के इस उपलब्धि पर रायगढ़ के खेल प्रेमियों, कला साधकों, प्रबुद्ध वर्गों एवं नगरवासियों ने दिव्यांशु को इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता मे सफलता प्राप्त करने हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर नगर एवं देश का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे ।
उनकी यह उपलब्धि निश्चित ही आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा

देव लाल देवांगन
चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय
मो: 9826179451

खबर शेयर करें: