छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता के घर में घुसकर गोलीबारी, एक बेटे की मौत दूसरे की हालत गंभीर, इलाके में दहशत

 

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के बड़े बेटे आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

देर रात करीब 12:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश सम्मेलाल कश्यप के घर में घुस आए। सम्मेलाल सीमेंट-रेत व्यवसायी और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष हैं। बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया। हमले में आयुष कश्यप को दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आयुष के छोटे भाई आशुतोष कश्यप को भी गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शी का बयान और जांच
मृतक की बहन प्रेरणा कश्यप ने बताया कि हमलावर नकाब पहने हुए थे। उन्होंने सीधे आयुष को निशाना बनाया और पहले उसे गोली मारी। इसके बाद छोटे भाई पर भी फायरिंग की गई। प्रेरणा ने यह भी बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले कुछ युवक आयुष के बारे में पूछताछ करने गांव आए थे। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

रेत कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, साइबर दल और न्यायिक विज्ञान दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता सम्मेलाल कश्यप ने रेत कारोबार से जुड़े विवाद की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि आयुष हाल ही में रेत के काम में सक्रिय हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button