छत्तीसगढ़

CG: कॉलेज छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया शिक्षक, कार में थे दोनों, DEO ने टीचर को स्कूल से हटाया 

 

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कॉलेज की एक छात्रा के साथ स्कूल टीचर आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया है। दोनों जंगल किनारे कार में सवार थे। इस दौरान स्थानीय युवकों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

वायरल वीडियो में युवक लड़की को चेहरा दिखाने कहते रहे। उसे कार से बाहर निकलने के लिए कहा। लड़की वीडियो बनाने का विरोध करती रही। सामने आए वीडियो में टीचर ने मामले को दबाने पैसे भी ऑफर किए।

इस मामले में BJP नेताओं की शिकायत पर सरगुजा DEO ने टीचर को स्कूल से हटा दिया है। उसे उदयपुर बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। इस मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, सुरेश जायसवाल बतौली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में सविंदा टीचर है। 20 अप्रैल की रात 1 बजे के बीच कुछ युवकों ने सरमना के लंकाडांड जंगल किनारे एक छात्रा के साथ पकड़ा।









स्थानीय युवकों ने बताया कि, टीचर की गाड़ी रात में जंगल किनारे खड़ी थी, जिसे देखकर संदेह हुआ तो वे गाड़ी के पास पहुंचे, जहां गाड़ी की पिछली सीट पर टीचर छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में थे।

टीचर ने पैसे ऑफर किए

सुरेश जायसवाल की गाड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक और कर्मचारी संघ का बोर्ड भी लगा मिला। युवकों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, टीचर ने मामले को दबाने के लिए पैसे भी ऑफर किए।

वायरल वीडियो पर भाजपा ने जताई आपत्ति

इस वायरल वीडियो पर भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताई। उन्होंने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से कर दी। 22 अप्रैल को मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए सरगुजा डीईओ दिनेश झा को ज्ञापन सौंपा।

शिकायत के बाद स्कूल से हटाए गए

शिकायत के बाद डीईओ ने मामले में कार्रवाई करते हुए टीचर सुरेश जायसवाल को स्कूल से हटा दिया है, उन्हें बीईओ कार्यालय उदयपुर में अटैच किया है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित गुप्ता, विजय यादव, भूपेंद्र गुप्ता, मोनू तिवारी मौजूद रहे।

वायरल वीडियो की जांच होगी

सरगुजा डीईओ ने जांच के लिए टीम बनाई है। इसमें बीईओ बतौली शरद चंद्र मेशपाल के साथ सीतापुर बीईओ और सेदम हाई स्कूल के प्रिंसिपल को जांच अधिकारी बनाया है। डीईओ ने कहा कि, रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस मामले की कोई शिकायत थाने तक नहीं पहुंची है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button