रायगढ़

Raigarh News: हाथी के बच्चे का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप, बीमार होने से मौत होने की आशंका, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

 

 रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक बार फिर से एक हाथी के बच्चे का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बीमार होने से हाथी के बच्चे की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मामला लैलूंगा रेंज का है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज के अंतर्गत आने वाले आमापाली बीट के 176 आरएफ में पिछले कई दिनों दे 13 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस दल में 1 नर 7 मादा के अलावा 5 हाथी के बच्चे शामिल थे। बताया जा रहा कि इस दल की लगातार निगरानी की जा रही थी, इसी के तहत कल सुबह ट्रैकिंग में निकले वन विभाग की टीम को चिलकागुड़ा के एक टिकरा हाथी के बच्चे का शव मिला। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले को जानकारी अधिकारियों को दी। बताया जा रहा कि मृत हाथी के बच्चे की उम्र करीब 4 माह के आसपास है और वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ था, आशंका है कि इसी वजह से उसकी मौत हुई होगी। इस घटना के बाद से अभी भी इलाके में हाथियों का दल विचरण कर रहा।
वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी के बच्चे के मौत के कारणों का पता चल सकता है, फिलहाल आगे की जांच जारी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button