छत्तीसगढ़रायगढ़

महिला आरक्षण पर कांग्रेस का ढोंग नहीं चलेगा” रायगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की 500 महिलाओं ने रायपुर में भरी हुंकार

जिलाध्यक्ष मधुलता पटेल व महामंत्री रेखा महमियां ने ‘महिला आक्रोश रैली’, में कहा 70 साल लटकाने वाली कांग्रेस अब कर रही नौटंकी

 

रायगढ़ :-लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को पारित कराने वाली मोदी सरकार के समर्थन में तथा कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के खिलाफ राजधानी रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आक्रोश रैली’ निकालकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मधुलता पटेल एवं जिला महामंत्री श्रीमती रेखा महमियां ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले से 500 से अधिक महिला कार्यकर्ता बसों व निजी वाहनों से सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचीं। हाथों में तख्तियां, चेहरे पर आक्रोश और जुबां पर एक ही नारा था बहुत हुआ महिलाओ का अपमान, अब नहीं सहेगा हिंदुस्तान। इनडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक तक निकले कमल नाद’ और विरोध के स्वर ने कांग्रेस के चेहरे को बेनकाब कर दिया ।रास्ते भर महिलाएं कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं चलेगा”, “महिला बिल लटकाया किसने – कांग्रेस ने”, “मोदी है तो मुमकिन है”* के गगनभेदी नारे लगा रही थीं। रैली में आदिवासी वेशभूषा में आई महिलाएं, स्वयं सहायता समूह की दीदियां, कॉलेज छात्राएं और वरिष्ठ मातृशक्ति एक साथ नजर आई ।

जिलाध्यक्ष मधुलता पटेल का संबोधन
राजभवन के सामने सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मधुलता पटेल ने कहा आज राजधानी में आयोजित आक्रोश रैली में रायगढ़ से सभी महिला जनप्रतिनिधि गण पदाधिकारी बहनें शामिल हुई। “कांग्रेस ने 70 साल तक महिला आरक्षण बिल को संसद की अलमारी में सड़ने दिया। जब मोदी जी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कर इतिहास रच दिया, तो अब कांग्रेस ‘श्रेय लेने’ और ‘भ्रम फैलाने’ की नौटंकी कर रही है। हम पूछना चाहते हैं 2008 में राज्यसभा से बिल पास करवाकर लोकसभा में आपने क्यों लटकाया? क्योंकि कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि गरीब, आदिवासी, OBC की बेटी सांसद-विधायक बने।”
उन्होंने आगे कहा, “आज हमारी रायगढ़ जिले की 500 बहनें इसलिए सड़क पर आक्रोश व्यक्त कर रही हैं क्योंकि कांग्रेस महिला आरक्षण में जातिय जनगणना का पेंच’ फंसाकर फिर से बिल को 20 साल लटकाना चाहती है। हम चेतावनी देते हैं छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति कांग्रेस का यह ढोंग बर्दाश्त नहीं करेगी।”

महामंत्री रेखा महमियां ने गिनाईं सौगातें
जिला महामंत्री रेखा महमियां ने कहा, “मोदी सरकार ने सिर्फ बिल पास नहीं किया, बल्कि उज्ज्वला, मातृ वंदना, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, 33% पुलिस भर्ती, सुकन्या समृद्धि देकर महिलाओं को आर्थिक आजादी दी। कांग्रेस बताए उसने 60 साल में महिला के नाम पर नारों के सिवाय क्या दिया। रायगढ़ में विगत दिनों महिलाओं के हक़ की बात की लेकर कांग्रेस ने जो प्रेस वार्ता आयोजित की , उसमें खुद एक महिला नेत्री को स्थान नहीं मिला। ये महिला विरोधी इनका असली चेहरा है ।” आक्रोश रैली के दौरान प्रमुख मांगो में कांग्रेस द्वारा महिला आरक्षण पर फैलाए जा रहे भ्रम पर रोक लगाई जाने की मांग शामिल है । वही नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जल्द से जल्द लागू कर 2029 लोकसभा में 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने की बात दोहराई गई।
कांग्रेस शासन में महिलाओं पर हुए अत्याचारों की श्वेत पत्र जारी हो।
रैली की खास बातें
500 महिलाओं की रैली में कहीं जाम नहीं लगा। ट्रैफिक पुलिस ने भी मोर्चा के अनुशासन की तारीफ की। घड़ी चौक पर ‘Thank You Modi Ji for Nari Shakti Vandan’ सेल्फी पॉइंट लगाया गया, जहाँ सैकड़ों युवतियों ने फोटो खिंचवाई।

प्रदेश अध्यक्ष का बयान
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, प्रदेश के सभी जिले से आज 20 हजार महिलाएं रायपुर पहुंची हैं। यह भीड़ बता रही है कि छत्तीसगढ़ की नारी अब जाग चुकी है। 2024 में मोदी जी ने बिल पास करवाकर दिया, 2029 में हम 33% सांसद बनकर दिखाएंगे
आज रायपुर की सड़कें गवाह हैं अब महिला सिर्फ वोट नहीं, नेतृत्व भी करेगी। और यह नेतृत्व कमल के साथ ही सुरक्षित है।” इसी उद्घोष के साथ रैली का समापन हुआ।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button