आसमान से गिरा मौत का मंजर: पहाड़ से टकराकर धधका प्राइवेट विमान, पायलट-को-पायलट जिंदा जले
जशपुर के आरा पहाड़ पर भयानक क्रैश, आग की लपटों में तब्दील हुआ मलबा; रेस्क्यू से पहले ही खत्म हुई उम्मीद

जशपुर।
छत्तीसगढ़ के Jashpur जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से टकराकर एक प्राइवेट विमान क्रैश हो गया, जिसमें पायलट और को-पायलट की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान अचानक पहाड़ी से टकराया और देखते ही देखते आग की भीषण लपटों में घिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ पर धधकती आग इस हादसे की भयावहता बयां कर रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं और पूरे इलाके को घेरकर राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी की जा रही है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा कोई और सवार था या नहीं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
यह हादसा एक बार फिर उड़ान सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है, वहीं पूरे इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






