छत्तीसगढ़

रायगढ़ की आद्यशा परिडा ने रचा इतिहास, CBSE 10वीं में 99.8% के साथ प्रदेश में टॉप

कलेक्टर ने किया सम्मानित, जेईई एडवांस कर देश के प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश का लक्ष्य

रायगढ़ जिले की प्रतिभाशाली छात्रा आद्यशा परिडा ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने न केवल छत्तीसगढ़ में पहला स्थान प्राप्त किया, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आद्यशा को अपने चेम्बर में आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रा के माता-पिता से भी मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उनके मार्गदर्शन की सराहना की।

डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल छाल की छात्रा आद्यशा ने बताया कि वह आगे कक्षा 11वीं में बायो-मैथ्स विषय लेकर पढ़ाई करेंगी। उनका लक्ष्य जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण कर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश लेना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया।

आद्यशा का मानना है कि पढ़ाई में अनुशासन, एकाग्रता और समय-समय पर संदेहों का समाधान सफलता की कुंजी है।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है और मेहनत, निष्ठा एवं समर्पण से किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है। उन्होंने आद्यशा की उपलब्धि को जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे, आद्यशा के माता-पिता और विद्यालय के प्राचार्य भी उपस्थित रहे।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button