जसम छत्तीसगढ़ की पहली अध्यक्ष बनीं रूपेंद्र तिवारी, सचिव बनाए गए राजकुमार सोनी

छत्तीसगढ़ April 17, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
जसम छत्तीसगढ़ की पहली अध्यक्ष बनीं रूपेंद्र तिवारी, सचिव बनाए गए राजकुमार सोनी

जसम छत्तीसगढ़ की पहली अध्यक्ष बनीं रूपेंद्र तिवारी, सचिव बनाए गए राजकुमार सोनी

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में जन संस्कृति मंच का लगातार विस्तार हो रहा है. अभी हाल के दिनों में जसम का पहला राज्य सम्मेलन संपन्न हुआ. इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का चयन भी किया गया. जसम छत्तीसगढ़ की पहली अध्यक्ष लेखिका रूपेंद्र तिवारी बनाई गई है, जबकि जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार सोनी प्रदेश जसम के भी सचिव बनाए गए हैं. लेखक और विचारक मुदित मिश्र बिलासपुर को उप सचिव नियुक्त किया गया है.

सुप्रसिद्ध मार्क्सवादी चिंतक राजेश्वर सक्सेना, नंद कश्यप, आलोचक सियाराम शर्मा, जनकवि वासुकी प्रसाद उन्मत, कथाकार कैलाश बनवासी और जितेंद्र गढ़वी को संरक्षक बनाया गया है.

कवि हरगोविंद पुरी को मध्यप्रदेश जसम का समन्वयक और उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जसम की रायपुर ईकाई से संबद्ध अजय शुक्ला, कवि घनश्याम त्रिपाठी भिलाई और निहाल सोनी बिलासपुर को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है.

रायपुर जसम से संबद्ध सनियारा खान, भिलाई के साथी सुरेश वाहने और बिलासपुर जसम के योगेन्द्र साहू को सह-सचिव नियुक्त किया गया है. कोषाध्यक्ष पद को संभालने की जिम्मेदारी संस्कृतिकर्मी सुलेमान खान को सौंपी गई है. जसम की सांस्कृतिक टीम में रायपुर से वर्षा बोपचे, सुनीता शुक्ला और समीक्षा नायर को शामिल किया गया है.

जसम छत्तीसगढ़ में 35 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की गई है. कार्यकारिणी में रायपुर से नरोत्तम शर्मा, वंदना, भुआल, इंद्र कुमार राठौर, डॉ. संजू पूनम, अखिलेश एडगर, मोहित जायसवाल, नरेश गौतम, सर्वज्ञ नायर, पायल, नरेश साहू, भिलाई से वरिष्ठ लेखिका मीता दास, बृजेन्द्र तिवारी, कमलेश्वर साहू, जय प्रकाश नायर, पापा राव, विद्याभूषण,अंजन कुमार, अशोक तिवारी, संतोष बंजारा, पूर्णिमा साहू, दिव्या, बिलासपुर से आदित्य सोनी, गौरव गुलहरे, मीना, सौरभ कश्यप, आकाश चौहान,अंबिकापुर से दीपक सिंह, कामिनी त्रिपाठी, अशोक नगर से जसपाल बांगा, श्याम सुंदर मुदगल, धमतरी से रज्जाक खान, लोकेश्वर कुमार, जांजगीर-चांपा से पुजाली पटले और जगदलपुर से संस्कृतिकर्मी आशीष रंगनाथ का नाम शामिल किया गया है।

खबर शेयर करें: