रायगढ़

Raigarh News: जिले में 34.47 करोड़ के 11 सड़क निर्माण कार्यों का हुआ वर्चुअल शिलान्यास, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-4) के तहत दी बड़ी सौगात

जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर आवागमन और सुविधाओं का विस्तार
बढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगा विकास

रायगढ़, 17 अप्रैल 2026/ जिले के सुदूर वनांचल विकासखंड धरमजयगढ़, तमनार एवं घरघोड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों को आज बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम से आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-4) अंतर्गत प्रदेश में करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इसी क्रम में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़, तमनार एवं घरघोड़ा क्षेत्र में 34 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 11 सड़क निर्माण कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। बारहमासी सड़क सुविधा उपलब्ध होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को बल मिलेगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार ’सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट स्थित सृजन सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती डोलनारायण नायक, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री रमेश बेहरा, श्री जागेश सिंह सिदार, रत्थु लाल गुप्ता, सुभाष पाण्डेय, श्री रविन्द्र गबेल, श्री डोल नारायण नायक, श्री जीवन पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य धरमजयगढ़, तमनार एवं घरघोड़ा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि 34 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 11 सड़कें क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देंगी और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएंगी।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कुल 34.47 करोड़ रुपए की लागत से 11 सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया है, जिनमें धरमजयगढ़ क्षेत्र की 8 सड़कें, तमनार क्षेत्र की 2 सड़कें तथा घरघोड़ा क्षेत्र की 1 सड़क शामिल है। इनमें पखनाकोट से ठाकुरनगर (2.00 कि.मी.) 1.68 करोड़ रुपए, सोहनपुर से सजवारी (3.85 कि.मी.) 3.33 करोड़ रुपए, घोचल से बकालो (4.45 किमी) 4.64 करोड़ रुपए, पण्ड्रापाठ से सकालो (1.10 किमी) 85 लाख रुपए, धरमजयगढ़-रायगढ़ रोड से मेंढरमार (2.40 किमी) 2.11 करोड़ रुपए, कॉफरमार्ग से भंुडीबहरी (3.00 किमी) 1.90 करोड़ रुपए, सलका से दहीडंड (7.05 कि.मी.) 9.29 करोड़ रुपए, दुर्गापुर बोरो से सलहारी (2.00 किमी) 1.79 करोड़ रुपए, फगुरम से लमडांड (5.00 कि.मी.) 4.96 करोड़ रुपए, रायगढ़ घरघोड़ा रोड तराईमाल से उज्जवलपुर (1.00 कि.मी.) 90.71 लाख रुपए तथा भगोरा रोड से बकरछार (4.00 किमी) 2.98 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सभी सड़कों के निर्माण पूर्ण होने पर धरमजयगढ़, तमनार एवं घरघोड़ा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में संपर्क सुविधाओं का विस्तार होगा, आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button