छत्तीसगढ़

रायगढ़ का लाल दिव्यांशु देवांगन अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेगा देश का प्रतिनिधित्व करने केरिओ ( इजिप्ट ) रवाना होंगे

आईएसएफएफ 10 मीटर जूनियर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में 24 अप्रैल को दिखाएंगे दम, छत्तीसगढ़ के पहले शूटर के रूप में मिला अंतरराष्ट्रीय मंच

 

रायगढ़, 18 अप्रैल 2026।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है। शहर के प्रतिभाशाली युवा निशानेबाज़ दिव्यांशु देवांगन अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज मिस्र की राजधानी कायरो रवाना हो रहे हैं। वे आईएसएफएफ 10 मीटर जूनियर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो 24 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी।

दिव्यांशु देवांगन छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे शूटर हैं जिन्हें इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे रायगढ़ और प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

दिव्यांशु, श्री शैलेन्द्र देवांगन (पोस्टमास्टर) और श्रीमती यामिनी देवांगन (शिक्षिका, केंद्रीय विद्यालय संगठन) के सुपुत्र हैं। वे रायगढ़ के बोईरदादर स्थित चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय परिसर के निवासी हैं और मूल रूप से सारंगढ़ के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट टेरेसा कॉलेज, रायगढ़ के छात्र हैं।

अपने अनुशासन, समर्पण और कठोर परिश्रम के बल पर दिव्यांशु ने कम समय में ही शूटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। यही कारण है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिला है।

दिव्यांशु की इस सफलता पर सारंगढ़ और रायगढ़ के खेल प्रेमियों, कला साधकों और नगरवासियों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।









नगरवासियों को विश्वास है कि दिव्यांशु अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button