संसद के भीतर बदली ‘पावर टीम’… राज्यसभा में नया पैनल तैयार, छत्तीसगढ़ की एंट्री ने बढ़ाया सियासी वजन

छत्तीसगढ़ April 16, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
संसद के भीतर बदली ‘पावर टीम’… राज्यसभा में नया पैनल तैयार, छत्तीसगढ़ की एंट्री ने बढ़ाया सियासी वजन

संसद के भीतर बदली ‘पावर टीम’… राज्यसभा में नया पैनल तैयार, छत्तीसगढ़ की एंट्री ने बढ़ाया सियासी वजन

नई दिल्ली।
संसद के गलियारों में एक अहम बदलाव ने सियासी हलचल तेज कर दी है। राज्यसभा के संचालन से जुड़ी ‘पावर टीम’ को नया रूप दिया गया है, जिसमें अलग-अलग दलों के नेताओं को शामिल कर संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उपसभापतियों के पैनल का पुनर्गठन किया है। इस नई समिति में कुल 6 सदस्यों को नामित किया गया है, जो सदन की कार्यवाही के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस पैनल में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम को भी शामिल किया गया है, जिससे राज्य की सियासी उपस्थिति को नई मजबूती मिली है।

पुनर्गठित पैनल में भारतीय जनता पार्टी से दिनेश शर्मा, एस फांगनोन कोन्याक और घनश्याम तिवारी को जगह दी गई है। इसके अलावा AIADMK से एम थंबीदुरई और BJD से सस्मित पात्रा भी इस समिति का हिस्सा बनाए गए हैं।

यह पैनल तब महत्वपूर्ण हो जाता है, जब राज्यसभा के सभापति या उपसभापति सदन की कार्यवाही का संचालन नहीं कर पाते। ऐसे में इस समिति के सदस्य बारी-बारी से सदन की जिम्मेदारी संभालते हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस पुनर्गठन में विभिन्न दलों को शामिल कर संतुलन और प्रतिनिधित्व दोनों को साधने की कोशिश की गई है। वहीं छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम का शामिल होना राज्य के लिए एक अहम उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि यह नई ‘टीम’ संसद की कार्यवाही को किस तरह संचालित करती है और आने वाले सत्रों में इसका क्या असर देखने को मिलता है।

 

खबर शेयर करें: