सड़क पर दिखा भालू,भीषण गर्मी में जंगल से निकलकर सड़क किनारे करता रहा अठखेलियां
सड़क पर दिखा भालू,भीषण गर्मी में जंगल से निकलकर सड़क किनारे करता रहा अठखेलियां
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. मरवाही वनमंडल के मरवाही और दानीकुंडी के बीच सड़क पर भालू दिखाई दिया। भीषण गर्मी के कारण जंगल से निकलकर भालू सड़क किनारे अठखेलियां कर रहा था, जिसे लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।
यह घटना तब हुई, जब हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन संस्था के संस्थापक आलोक तिवारी अपने साथी अविनाश मिश्रा के साथ मरवाही से लौट रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे भालू को घूमते देखा। आलोक तिवारी ने तुरंत अपने मोबाइल में इस पल का वीडियो बना लिया।
विशेषज्ञों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार जंगलों में बढ़ती गर्मी के कारण जल स्रोतों के सूखने और भोजन की तलाश में जंगली जानवर अक्सर बस्तियों और सड़कों की ओर आ जाते हैं। वहीं वन विभाग ने स्थानीय लोगों और राहगीरों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
अधिकारियों ने अपील की है कि जंगली जानवरों के करीब न जाएं और उन्हें परेशान करने की कोशिश न करें। सुरक्षा के लिए उनसे उचित दूरी बनाए रखना आवश्यक है।