आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु 14 अप्रैल को कोंडतराई समपार फाटक बंद रहेगी

रायगढ़ April 13, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु 14 अप्रैल को कोंडतराई समपार फाटक बंद रहेगी

file photo

बिलासपुर :- 13 अप्रैल 2026. रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत किरोड़ीमल नगर-भूपदेवपुर स्टेशनों के मध्य किमी 599/17-19 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 297(कोंडतराई फाटक) को दिनांक 13 अप्रैल 2026 शाम 06 बजे से दिनाँक 14 अप्रैल 2026 सुबह 06 बजे तक बीसीएम डीप स्क्रीनिंग कार्य (मरम्मत कार्य ) हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।

उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही स्थित (समपार संख्या 298) बेल्लारी फाटक से उपलब्ध है ।

रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

खबर शेयर करें: