Raigarh News: ऑपरेशन “आघात” के तहत लैलूंगा व पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  पुलिस ने देलारी में रेड कर 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

रायगढ़ April 12, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: ऑपरेशन “आघात” के तहत लैलूंगा व पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  पुलिस ने देलारी में रेड कर 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

Raigarh News: ऑपरेशन “आघात” के तहत लैलूंगा व पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  पुलिस ने देलारी में रेड कर 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

गुनु (छिन्दखोल) में दो अलग-अलग कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*

अवैध शराब कारोबार पर लगातार प्रहार, तीन आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई*

एसएसपी शशि मोहन का सख्त संदेश — ऑपरेशन “आघात” में अवैध कारोबारियों पर लगातार प्रहार*

, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 11.04.2026 को थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा ग्राम गुनु (छिन्दखोल) में मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी जीवन लकड़ा पिता घासीराम लकड़ा उम्र 24 वर्ष को उसके मकान के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब कीमती लगभग 1000 रुपये जप्त कर उसके विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

इसी ग्राम में दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर सूचना पर आरोपी रामलाल भगत पिता भैयालाल भगत उम्र 40 वर्ष को भी उसके घर के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा। आरोपी के पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1000 रुपये जप्त की गई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई।

वहीं आज दिनांक 12.04.2026 को थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम देलारी में रेड कार्रवाई कर आरोपी अमृतलाल लोधा पिता गनपत लोधा उम्र 25 वर्ष को उसके घर के कोलाबाड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब छिपाकर रखते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 40 नग प्लास्टिक पन्नी में भरी कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 4000 रुपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 73/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस प्रकार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई इन लगातार कार्रवाइयों से अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में रायगढ़ पुलिस को सफलता मिल रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

*“ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

खबर शेयर करें: