देश

नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का होगा आयोजन

गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की शिक्षाएं भी की जाएंगी वितरित

कुरुक्षेत्र: 12 अप्रैल। नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के योग भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम” डॉ भीमराव अंबेडकर सामाजिक क्रांति और राष्ट्र निर्माण के अग्रदूत” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य बाबा साहब के अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए समाज में उनके विचारों और आदर्शों का व्यापक प्रसार करना है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. आर.बी. लांग्यान पूर्व आईएएस एवं अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन कुरुक्षेत्र और डॉ. प्रीतम सिंह, निदेशक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टडी सेंटर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय बाबा साहब अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा स्थापित मूल्यों को छात्रों के साथ सांझा करेंगे। इस अवसर पर बाबा साहब को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर छात्रों को बाबा साहेब अंबेडकर की शिक्षाएं भी वितरित की जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब अंबेडकर के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही सांसद नवीन जिन्दल के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति उनके संघर्ष को दर्शाती एक विशेष फिल्म भी दिखाई जाएगी, जिससे युवाओं में राष्ट्रभक्ति और जागरूकता की भावना को बल मिलेगा।

इस आयोजन में स्कूली विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। निबंध लेखन, स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग के विजेता छात्रों को पुरस्कार दिया जाएगा, साथ ही कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर मौके पर ही छात्रों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का मानना है कि बाबा साहेब अंबेडकर की विचारधारा और शिक्षाओं को अपनाकर ही देश को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा मिल सके और वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button