छत्तीसगढ़

बिलासपुर जोन की 14 ट्रेनें बहाल,एक्सप्रेस बनकर ही चलेगी हसदेव, रायगढ़, गेवरारोड और झारसुगुड़ा-गोंदिया के यात्रियों को राहत, दो दिन कैंसिल थीं

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अकलतरा में चल रहे चौथी लाइन कनेक्टिविटी काम के चलते 10 और 11 अप्रैल को रद्द की गई 14 ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। इनमें से जेडी पैसेंजर को आधे रास्ते ही चलाया जाना था। इन सभी को री-स्टोर कर दिया गया है।

इस दौरान कोरबा-रायपुर-कोरबा के बीच चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस को पैसेंजर बनाकर चलाने का फैसला लिया गया था। इस आदेश को भी निरस्त करते हुए हसदेव एक्सप्रेस को पहले जैसे चलाने का आदेश जारी किया गया है।

रेलवे के इस फैसले से रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया के यात्रियों की परेशानी कम होंगी। इसके अलावा बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें 11 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में रद्द की गई हैं।

चौथी लाइन का चल रहा काम

दरअसल, बिलासपुर-झारसुगड़ा के बीच चौथी लाइन निर्माण का काम चल रहा है। इसके तहत अलग-अलग स्टेशनों के यार्ड को कनेक्ट करने का काम चल रहा है। बिलासपुर मंडल अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है।









इस कारण यात्री ट्रेनें कुछ समय के लिए रद्द कर दी गई थीं। अब रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन पैसेंजर ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों की शुरुआत तय तारीखों में धीरे-धीरे की गई है।

एक्सप्रेस बनकर चलेगी हसदेव एक्सप्रेस

रेलवे प्रशासन ने बताया कि पहले इस काम के कारण 10 और 11 अप्रैल को 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाने का फैसला किया गया था। अब यह फैसला बदल दिया गया है और यह ट्रेन पहले की तरह एक्सप्रेस के रूप में ही चलेगी।

10 पैसेंजर 11 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रद्द

बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें 11 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इनमें बिलासपुर और रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें हैं। इस वजह से रायगढ़, कोरबा, गेवरा रोड से बिलासपुर और रायपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस और समता एक्सप्रेस भी 27 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों में कैंसिल की गई है। गोंदिया स्टेशन पर नए ट्रैक के काम के कारण ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। वहीं बिलासपुर मंडल में बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन पर चौथी लाइन का निर्माण कार्य किया जाना है। इसके लिए वहां ब्लॉक लिया जा रहा है।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने व्यवस्था भी की है। गाड़ी संख्या 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 16 से 27 अप्रैल 2026 तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button