छत्तीसगढ़

बिलासपुर में बड़ी कैश बरामदगी: रेलवे स्टेशन के पास 17.90 लाख की नई करेंसी के साथ संदिग्ध गिरफ्तार, 10, 20 और 50 के नोटों के 81 बंडल जब्त

बिलासपुर। बिलासपुर जिले की बेलगहना पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोचा है। टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास से पकड़े गए इस शख्स के पास से करीब 18 लाख रुपये बरामद हुए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी रकम 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों के बंडलों में थी। आखिर इतनी बड़ी नकदी कहाँ ले जाई जा रही थी और इसका स्रोत क्या है, पुलिस अब इसकी तहकीकात कर रही है।”

 

दिनांक 08.04.2026 को बेलगहना पुलिस एवं ए.सी.सी.यू.बिलासपुर टीम चौकी बेलगहना के अपराध विवेचना में चौकी बेलगहना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर थे, इसी दौरान सूचना मिला कि एक व्यक्ति टेगनमाड़ा रेल्वे स्टेशन के पास दो सूट केश एवं एक पिटठू बैग रखकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। उक्त संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारी श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेष सिंह को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह से दिशा निर्देशन प्राप्त कर बेलगहना पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर टीम के द्वारा ग्राम टेगनमाड़ा रेल्वे स्टेशन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम पवन बजाज पिता अर्जुन बजाज उम्र 35 वर्ष कश्यप कालोनी पुराना बस स्टेण्ड थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से दो सूटकेश एवं एक पिटवू बैग जिसमें नकदी रकम 10,20, एव 50 रू के कुल 81 बंडल नए करेंसी नोट कुल 1790000 रू (सत्रह लाख नब्बे हजार रू) को संदिग्ध एव किसी अपराध से संबंधित होने के संदेह में धारा 106 बीएनएसएस अंतर्गत जप्त किया गया है ।अनावेदक पवन बजाज से जप्त रकम 1790000/- रू के स्त्रोत के संबंध जानकारी ली जा रही है। उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना एव ए.सी.सी.यू. टीम स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button