छत्तीसगढ़

CG: हायपर क्लब में आधी रात बवाल, नॉर्थ ईस्ट की युवतियों से छेड़छाड़ पर जमकर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित हायपर क्लब में देर रात जमकर बवाल हो गया। क्लब में मौजूद युवतियों के साथ छेड़छाड़ और जबरन हाथ पकड़ने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है,जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुढियारी निवासी पवन सिंह ठाकुर नशे की हालत में क्लब पहुंचा था। आरोप है कि उसने क्लब में मौजूद नॉर्थ ईस्ट की युवतियों के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। आरोपी ने युवतियों का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।

 

क्लब में मौजूद लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई
देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और क्लब में मौजूद लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है।
सूचना मिलने पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी पवन सिंह ठाकुर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button